शराफत की अब बातें बेमानी

चारों तरफ छाई है बेइमानी,

शराफत की बातें किताबों तक

सीमित,

असल जिंदगी में शराफत बेमानी,

शराफत की अब ना कोई कदर है

शराफत भटकती इधर उधर है

लोगों के दिलों में बिखरी बेइमानी

शराफत की बातें बस लगती कहानी

शराफत की अब बातें बेमानी ।।