आज से शारदीय नवरात्रि का आगमन हो गया है, देवी मां अपने नवरुपों में अपने भक्तों का कल्याण करने धरती पर आई हैं ।
आप सबको नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं, मां सबके जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करें यही मेरी कामना है ।।
माँ स्वर्ग से धरती पर आयी,
सारे भक्तों में खुशियाँ छायी,
ढोल नगारे बजे,माँ के पंडाल सजे,
मिलकर नर नारी आरती सजायी,
मां स्वर्ग से धरती पर आयी ।
माँ की शक्ति अपार,
करती भक्तों का उद्धार,
जिसने मन मन्दिर माँ को सजायी,
मां स्वर्ग से धरती पर आयी ।
दुख हरनी हैं माँ, सुख करनी हैं माँ,
शक्ति रुपा हैं माँ, भक्त वत्सल हैं माँ,
माँ के आँचल में ममता समायी,
माँ स्वर्ग से धरती पर आयी ।
आरती करें नर नारी,
सुन लो हे महतारी,
विनती सुनो जगतारिण,
हम बच्चों को आशीष दो माई,
माँ स्वर्ग से धरती पर आयी ।
नवरात जागरण,
मां के नव रुपों का आवरण,
हर जन जन में भक्ति समायी, .
माँ स्वर्ग से धरती पर आयी ।।

