सफर कल भी था

सफर आज भी जारी है

मुश्किलें आई है राह में

पर ख्वाहिशें अभी जिंदा है

आगे चलने की तैयारी है ।

उम्मीदों का सैलाब मन में उमड़ रहा

सफर पर चलने का हौसला बढ़ रहा

गिरकर उठते रहेंगे

लड़खड़ाए कदम फिर भी मंजिल पर

बढ़ते रहेंगे

इसी हिम्मत से आगे का सफर जारी है

मंजिल तक पहुंचने का जुनून जारी है ।।