सपनों की दुनिया में खोए रहे तो

हकीकत में जागोगे कब,

सपने उन्हीं के सच होते सदा

जो जागे आंखों में पलते हैं तब ।

मेहनत की कसौटी पर जो खुद को तोले

आंखों में नींद का ना रहे कोई खुमारी

दिन रात अपने मंजिल पर बढ़े

कामयाबी ही मंजिल हो तब ।

सबके मन में एक अरमान पलते

खुशहाल जीवन कामयाबी का परचम

उसी लक्ष्य से जो खुद से जुड़े

सफलता के पथ पर हरदम खड़े ।।