सपनों के घोड़े पर सवार

बड़ी तेज सरपट रफ्तार

उड़ान भरते अरमान

आंखों में सपने हजार,

पहुंचा मैं सुंदर सुंदर वादियों

के द्वार,

स्वर्ग से सुंदर मनोरम दृश्य

घोड़े को छोड़ मैं विचरण

में हो गया अदृश्य,

सब कुछ बड़ा मनोरम आंखों

का ये नजारा,

सपनों के घोड़े पर बैठा ये वादियां

ये झरनों का किनारा,

पानी में उतरने को बढ़ा ज्यों ही

बिस्तर के नीचे आया धरती पर

नींद खुल गई त्यों,

सपने तो सपने हैं हकीकत से परे

सपनों के घोड़े पर से औंधे मुंह गिरे ।।