सपनों के घरोंदो बिखरने ना देना

हर हाल में जिंदा रखना रुसवा न होना

जीवन के हर सांस में उनको संजोना

सपनों के घरोंदो को बिखरने ना देना ।

जीवन की संजीवनी हैं अपने सपने

इनसे ही जिंदगी की हंसी मंजिल अपने

जब तक जीवन सफर चलता रहेगा

सपनों का कारवां चलता रहेगा ।

सपनों के मशाल की लौ जब तक जलेगी

मंजिल के रास्ते को प्रकट करती रहेगी

सपने कभी अपने होंगे जीत जायेंगे

अपने अरमानों के दीप जगमगाएंगे ।।