सपनों का बीज बो दिया पर कुछ भी ना किया
मेहनत परिश्रम के बिना परिणाम ना मिला
सपना देखने से मंजिल नहीं मिलती
उसे हासिल करने के जज्बे में सफलता
की कली खिलती,
दिन रात जिसने मेहनत किया सपनों को हकीकत
के लिए,
उसने ही मुकाम हासिल किया जीवन के लिए ।
जिसका जीवन दृष्टांत बना दुनिया जहान में
गांधी जी हो या अब्दुल कलाम प्रेरणा अवाम के ।।

