कुछ लोग सपने बेचते हैं
ख्वाबों के शीशमहल में सुनहरे
झूले झुलाते हैं,
आम अवाम इस फितरत से नावाकिफ है
और सच मानकर इन हसीं सपनों को
सींचते हैं,
आम इंसान हाथ जोड़ने से गुलाम बन जाता है
हमारे रहनुमाओं को यह सच मालूम है
एक बार हाथ जोड़ने से बादशाह बन जाए
तो एक बार हाथ जोड़ने में बुराई क्या है ।।

