सुरमई सांझ के दस्तक से
पशु पक्षी इंसान सब अपने अपने ठिकानों
पर जाने लगे,
पक्षी दिन भर दाना पानी के खोज से थके
अपने अपने घोंसलों में आने लगे,
सब जीव जंतु अपने अपने जीवन यापन की
जरूरतों की जद्दोजहद के बाद सांझ के
धुंधलके में अपने आशियाने में
आने लगे ।
सूरज के डूबने से पहले रात की कालिमा
से पहले इंसान पखेरु सब वापस ठिकाने
पर विश्राम के लिए आने लगे,
रात भर कल की सुनहरे ख्वाब की ताबीर
में मीठी नींद के आगोश में करवटें बदलने लगे ।।

