हालात से मजबूर इंसान को मुकाबला

करना पड़ता है,

अपने जीने के लिए रास्ता बदलना पड़ता है

बिना कुछ खोए कुछ पाना बड़ा मुश्किल

जो खोने का हिम्मत रखते है

उनके लिए वक्त को झुकना पड़ता है ।

बिन कांटों के चुभन के खुशबू का एहसास

ना होगा,

बिना दर्द झेले खुशी का भान ना होगा,

करो संघर्ष अपने वजूद के लिए

वरना गुमनामी का संताप ही होगा ।।