सनातन धर्म प्रेम करुणा सहृदयता
का संदेश है,
इसमें हिंसा क्रोध नफरत का कोई स्थान
नहीं है,
धर्म के नाम पर फैलती नफरत की सोच
इंसानियत को तार तार ना कर दे,
सनातन धर्म की अवमानना को भंग न कर दे ।
हर धर्म मजहब इंसान को जीवन जीने का
प्रेरणा देता है,
जिसमें इंसानी रिश्तों की मर्यादा का संदेश
देता है,
धर्म हमें पशुवत आचरण करने की इजाजत
नहीं देता है ।
धर्म के नाम पर हिंसा आगजनी हत्या करने वाले
चाहे जिस मजहब धर्म के हों कतई मानव धर्म
के रक्षक नहीं हो सकते ।
हमारा देश हर धर्मों का खूबसूरत गुलदस्ता है
इसे नफरत के जहर से बर्बाद ना करो ।।

