समझौता कदम कदम पर हर इंसान

कर रहा है,

मंजिल तक पहुंचने का हर राह

तलाश रहा है,

जीवन की हर मुश्किलों से दो चार

हो रहा है,

आशाओं के पतवार से कश्ती पर

चल रहा है,

चलते रहे गर यूं ही तो मंजिल पर पहुंच पाएंगे

इसी विश्वास के सहारे जीवन गुजर रहा है ।।