साल बदलेगा,हालात बदलेगा

लोगों के जीने का अंदाज बदलेगा,

नए साल की नई सुबह का

होने वाला आगाज,

सबके मन में उत्साह भरा है,

नया होगा जीवन अंदाज ।

खट्टी मीठी यादों में सिमट जायेगा

२०२१ का यह साल,

कोरोना के दंश का अंश रहेगा

रहेगा सालों साल ।

इन कड़वी यादों को भुलाकर,

स्वागत नव वर्ष २०२२ का होगा

हर्षोल्लास, स्वागत हर्षोल्लास ।।