7 अक्तूबर 2021 से माँ शक्ति स्वरूपा दुर्गा जी का आगमन ।
माँ स्वर्ग से धरती पर आयी,
सारे भक्तों में खुशियाँ छायी,
ढोल नगारे बजे,माँ के पंडाल सजे,
मिलकर नर नारी आरती सजायी,
मां स्वर्ग से धरती पर आयी ।
माँ की शक्ति अपार,
करती भक्तों का उद्धार,
जिसने मन मन्दिर माँ को सजायी,
मां स्वर्ग से धरती पर आयी ।
दुख हरनी हैं माँ, सुख करनी हैं माँ,
शक्ति रुपा हैं माँ, भक्त वत्सल हैं माँ,
माँ के आँचल में ममता समायी,
माँ स्वर्ग से धरती पर आयी ।
आरती करें नर नारी,
सुन लो हे महतारी,
विनती सुनो जगतारिण,
हम बच्चों को आशीष दो माई,
माँ स्वर्ग से धरती पर आयी ।
नवरात जागरण,
मां के नव रुपों का आवरण,
हर जन जन में भक्ति समायी, .
माँ स्वर्ग से धरती पर आयी ।।

