जिन वीरों ने देश की आजादी के लिए

खुद को कुर्बान किया,

उन वीर सपूतों को शत बार नमन,

हंसते हंसते फांसी पर झूल गए उन

शहीदों को शत बार नमन ।

वो दीवाने थे जिनके दिलों में मां भारती

के आजादी की लौ जलती रही,

खुद को कुर्बान किया आजादी की ज्वाला

जला कर गए,

अपनी कुर्बानी के संदेश से वे आसमानी हो गए ।

इस देश की मिट्टी में उनके लहू का हर कतरा

आजादी का महक बन अवाम के दिलों में

सुगंध बिखेर रहा,

हमारे दिलों में वीर शहीदों के कुर्बानी का

सुगंध फैल रहा है ।

शहीद दिवस पर आजादी के दीवानों को

शत शत बार नमन ।।