अब तो इस शहर की आबो हवा

बदल गई है,

अब तो लोग सिर्फ नफरत की

बात करते हैं,

प्यार मोहब्बत का जज्बा कहीं खो गया,

अब तो सियासत की बात करते हैं ।

जहां गूंजती थी किलकारियां

अब सिसकियां सुनाई देती हैं,

बदल गया मौसम इस शहर का अब,

जिसमें गर्म हवा दिखाई देती है ।।