एक हमसफर की जरूरत होती है
आगे बढ़ने के लिए,
कदम लड़खड़ाए जब हाथ थाम सहारा
देने के लिए,
बिन सहारे कोई बेल ऊपर चढ़ती नहीं
कलियां फूल फल उसमें से निकलती नहीं,
हर इंसान को सहारे की दरकार होती है
अपने लक्ष्य को पाने के लिए सहारे की
चाह होती है ।
कश्ती भी बगैर पतवार नदी की धारा पार
कर सकती नहीं,
बिना सहारे के जीवन में कामयाबी मिल सकती
नहीं,
यही जीवन है यही जीवन का फलसफा
एक दूजे का सहारा ही जीवन का खुदा ।।

