सब कुछ हार गया पर खुद को ना हार सका
जमाने के अनुसार खुद को ना ढाल सका,
ये मेरी जिद है अपने उसूलों को जिंदा रखना
जमाना चाहे मुझसे इत्तेफाक ना रख सका ।
अपनी पहचान को हर हाल में बनाए रखा
अपने उसूलों को जिंदा रखने में सब कुछ गवां रखा
लोग हंसते है मेरे खोखले उसूलों पर
पर क्या करूं सब कुछ हार कर खुद को ना हार सका ।।

