किस्मत के नाम से रोते रहे हरदम
अपने गलत फैसले लेते रहे कदम कदम
भावनाओं के समंदर में डूब गए इस कदर
खुद के वजूद से लापरवाह रहे हरदम,
जिनके लिए खुद को खोया अब वो
नदारत हैं
शतरंज के पिटे मोहरों की हालत है
एहसान और फर्ज आज रिश्तों से गायब है
जिनके लिए कुर्बान हुए उनकी जलालत है ।।

