एक बार कदम बढ़ा दिए रुकना नहीं तब तक

जब तक जिगर में हौसला जुनून है तब तक,

बाधाएं कितनी आएं डटकर मुकाबला करना

जीत हार से बेखबर मंजिल पर बढ़ते रहना ।

इंसान की पहचान मेहनत से मिलती है

छेनी हथौड़ी की चोट से पत्थर मूरत बनती है,

कुछ भी नहीं जहां में जो हासिल ना हो सके

इरादा हो नेक तो कोई ना रोक सके ।।