जब अंधेरा घना होता है तो

रोशनी की किरण फूटती ही है

बुझती आशाओं में

विश्वास की लौ जलती ही है

समय के साथ जीवन की आंख मिचौली

की कड़वी यादों का सफर

कुछ खुशियों के हंसी पल के साथ

बुझे चेहरों पर जीने की तमन्ना की

कशिश लाती ही है ।

जिंदगी जब देती है तो बेहिसाब

पर लेती है तो रहम भी नहीं करती है ।।