अभी तो कदम बढ़ाया है

मुझे रोक पाना मुश्किल

ये समंदर की लहरें हों या आग का दरिया

मेरे बढ़ते कदम नहीं रोक पाएंगे ।

मैं वो तूफान हूं जो हर मुश्किल को समेट लेता हूं

मेरे बढ़ते कदम हर बांध को तोड़ देता है

हवाएं भी अपना रुख बदल देती हैं

जब सच्चाई की मशाल अपनी जिद पर आ जाती है ।

मैं वो आंधी हूं जो

जो अपना रास्ता खुद बना लेती है

मेरे जुनून के आगे मुसीबतें भी

अपना रास्ता बदल लेती हैं ।।