एक धागे से जुड़ी मोमबत्ती

धागे के जलने से जलकर

मिट जाती है,

हमारे रिश्तों के धागे भी कभी कभी

हमको जला देते हैं,

दिल से जो भी जुड़ा होता है

उसके अविश्वास और नफरत का

सिला,

मोमबत्ती के धागे के समान हमारे

हसरत और रिश्तों को जला देते हैं ।।