हर दिल में धड़कन है
हर धड़कन में प्यार का एहसास है
उस एहसास में नफरत भी है
और व्यापार भी,
व्यापार में कभी घाटा कभी फायदा
दिल के मामले में भी कम या ज्यादा,
रिश्तों की बदलती परिभाषा में
इंसान सौदागर बन गया है,
कब तक भावनाओं के भंवर में फंस कर
रहना है,
या फायदे नुकसान का हिसाब कर
जिंदगी में आगे बढ़ना है ।
बदलते रिश्तों की तस्वीर डरावनी है
ये जिंदगी नहीं व्यापार की कहानी है ।।


