समंदर के किनारे बैठ रेत
पर
अपने सपनों का महल बनाया
उसमें सब सुविधाओं का खाका
बनाया
अपने ख्वाबों की ताबीर को रेत
पर उतारा
और एक दिन कामयाब होकर
ऐसा महल बनाऊंगा
अपने सपने को हकीकत का रूप दूंगा
अभी बैठ सोच ही रहा था कि
ज्वार का तेज बहाव आया
मेरे सपनों के महल को बहा
ले गया ।
मैं सोचने लगा कि हमारी योजनाएं
तो वक्त के हाथों में है
हम कोशिश करते हैं पूरा होना
ना होना वक्त की बात है ।।

