आज रविवार है,

रविवार का सब करते इंतजार हैं

सप्ताह में एक दिन आता है,

सबमें खुशियों का अंबार लाता है,

स्कूली बच्चे हों या नौकरी करने वाले

सबके दिल में रविवार सुकून लाता है,

सप्ताह भर के काम की थकान

अपने अपने कामों के तनाव से मुक्ति

एक सुकून निश्चिंतता का एहसास दिलाता है,

घूमने फिरने मजा मस्ती करने का दिन

रविवार जिसका करते सब इंतजार,

बच्चे, युवा, बुजुर्ग सबके दिलों में

रविवार उत्साह और आनंद लाता है ।।