रात भर जगता रहा ख्वाब मैं बुनता रहा
क्या पाया क्या खोया एक एक कड़ी चुनता रहा
कुछ अपने कुछ सपने खो गए वक्त के बहाव में
उनकी यादों में बस अपने वजूद को ढूंढता रहा ।
जीवन के इस लंबे अंतराल में कई बिछड़ गए
जो अपने दिल के करीब थे वे भी अब नहीं रहे
उनकी ममता की बातों में उन यादों में उलझा रहा
रात भर जागता रहा ख्वाब मैं बुनता रहा ।।

