सत्य अहिंसा के बल पर
आजादी का आह्वान,
राष्ट्रपिता गांधी जी को
शत शत बार प्रणाम ।
अंग्रेजी सत्ता का जिसने
किया प्रयाण,
उस महामानव गांधी जी
राष्ट्रनायक पर जन जन का सम्मान,
जिनके आदर्शों पर लोकतंत्र
जनमानस हित संविधान
भारत गौरव की गाथा से
मां भारती का सम्मान ।।
राष्ट्रपिता गांधी जी के पुण्यतिथि पर उनको शत शत बार नमन ।।

