आते हैं लोग जाते हैं लोग
दुनिया तो यूं ही चलती रहे,
निभाना है हर को अपना
किरदार जीवन उसी का
रहेगा गुलजार,
छोटा हो बड़ा हो गरीब हो
अमीर हो जीना यहीं है,
जाने सब लोग ।
आते हैं लोग जाते हैं लोग ।
दुनिया है रंगमंच सब हैं
किरदार कोई नायक कोई
खलनायक,
सबको अपना निभाना है
पड़ाव,
जब तक जीवन है मिलना
बिछड़ना संजोग,
आते हैं लोग जाते है लोग ।।


