हमारे राम अच्छे हैं तुम्हारे रहीम अच्छे हैं

कोई विवाद नहीं भाई ये दोनों ही सच्चे हैं

दिया संदेश दोनों ने इंसानियत धर्म का

तो टकराव क्यों है जब मानवता धर्म अच्छे हैं ।

कोई पंडित कोई मौलाना नहीं इनसे है बेहतर

कोई मंदिर कोई मस्जिद इबादत की है रहबर

फिर इंसान क्यों इंसानियत से बेतकल्लुफ है

जब ईश्वर कहो या अल्लाह दोनों में क्या अंतर ।।