जब राम हमारे साथ तो

फिर डरने की क्या बात

वही नैया हमारे हैं वही मांझी भी

लगाएं पार भवसागर से

या डुबो दें बीच मंझधार ।

वही कर्ता हमारे वही कारक भी

उन्हीं के एक इशारे से सृष्टि की धुरी चलती

क्यों चिंता करें हम सब जब कर्ता हमारे हैं ।

राम हमारे हैं हम उनके सहारे हैं ।।