राजनीति में तनाव आया है

लोकतंत्र का चुनाव आया है,

नेताओं के बोल खोलते एक दूजे के पोल

मीडिया सोशल मीडिया में तीखी बहस

से भूचाल आया है ,

लोकतंत्र का चुनाव आया है ।

ईडी सीबीआई आईटी का बढ़ता दबाव

विरोधी दलों में भ्रष्टाचार का अलाव

सुलगते सवालों के पोल खोल

सत्ता और विपक्ष का बिगड़ता ताल मेल

राजनीति में संग्राम लाया है,

लोकतंत्र का चुनाव आया है ।।