राजनीति एक तिलिस्म है

इसमें आए दिन शह मात का खेल चलता है,

इसी से एक दूसरे प्रतिद्वंदी पर

आरोपों का तीर चलता है,

सच देखा जाए तो राजनेता ही जनता को

एक दूसरे पर भ्रष्टाचार व्यभिचार का पोल खोल

करते हैं,

जनता खुद गुमराह हो जाती है

कौन है जो उसके हितों का ख्याल रखेगी

जनता के बेहतरी के लिए कुछ करेगी,

जब सब भ्रष्ट और करप्ट हैं तो ईमानदार कौन ?

सभी दलों के राजनेताओं पर सरकारी

एजेंसियों का शिकंजा कसा हुआ है,

कब कौन जेल जायेगा घोटालों घपलों में

किसी को पता नहीं ?

सब अपने ही जाल में घिरे हुए हैं ,

ये हमारे जन नायक हैं, प्रजातंत्र के

जनता के द्वारा चुने हुए नुमाइंदे हैं ।

राजनेताओं की गिरती साख और उनका

चरित्र राजनीति के लिए एक प्रश्नचिन्ह है ,

और जनता के लिए चुनौती ???