राजा बोला सुन लो जनता
विरोधियों को कभी मत देना
भ्रष्टाचारी परिवार वादी को सत्ता
सत्ता की चाभी नहीं है देना,
मिलजुलकर सब खा जायेंगे
देश को खोखला कर देंगे ।
भाजपा ईमानदार पार्टी
ईमानदार सरकार है अपनी
हमको धन दौलत की नहीं है लालच
हमको हमारी फकीरी जपनी,
देश के ईमानदार हैं प्रहरी
एक सौ चालीस करोड़ जनता है अपनी,
यही हमारा घर परिवार है
इनसे ही मेरा पहचान है ।।

