राजा बड़ा झुंझलाया है
राज्य में गुटबंदी का समाचार आया है
झटपट बुलाया सभा और फरमान सुनाया
कौन कौन बागी हैं
उनको पकड़ कर लाओ,
राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने ना पाए
उसके लिए ठोस कदम उठाओ,
सैनिकों की टोली ने चुन चुन कर बागियों पर
राजद्रोह का मुकदमा लगाया,
सारे बागियों को जेल के अंदर पहुंचाया
राजा को संतोष हुआ अब नहीं कोई खतरा
सत्ता कायम रहेगी मेरी
प्रजा की भलाई मेरा मकसद है बड़ा ।।

