तुम अपने ही उलझनों में उलझ गए इस कदर
तुम्हें अपने वजूद का एहसास ही नहीं
तुम हिम्मत कर अपने पथ पर चलते रहो
जीत हार की कोई बात नहीं ।
हर राह का कहीं ना कहीं अंत होता है
वो राह चाहे कितनी लंबी और दुर्लभ हो
उस अंत तक पहुंचने की कोशिश तो करो
परिणाम कुछ ना कुछ होना ही है ।।

