आजकल सोशल मीडिया का

जमाना है,

हर इंसान अपने प्रसिद्धि पाने का

बुनता ताना बाना है,

स्त्री हो या पुरुष सभी इस दौड़ में

शामिल हैं,

अधिक से अधिक लोग उनके हुनर

और खूबसूरती को लाइक करें

इसी आरजू में सब घायल हैं ।

हमारी संस्कृति और सभ्यता का एक

मानक था सोशल मीडिया ने सब ढहा दिया,

अब तो महिलाएं भी अधिक प्रसिद्धि और

लाइक की चाह में अपने शारीरिक प्रदर्शन

में सारी सीमा रेखा पार कर दी हैं ।

समाज हमारे अच्छे संस्कारों और विचारों

से सुदृढ़ और सभ्य बनता है ,

झूठी प्रशंसा और प्रसिद्धि की चाह में हम

अपने जीवन मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं ।।