हरे भरे पेडो पर वर्षा की बूंदे,
जैसे पत्तों पर मोती बिखरे हैं,
इनकी चमक मन मोहने वाली,
झूम रहे मदमस्त पवन संग,
हरे भरे पेडों की डाली,
प्रकृति की यह अनुपम छंटा,
जीवन में सरगम भर डाली ।
चांदनी रात में वर्षा की बूंदे,
मोती की लडियां बन चमके,
जैसे धरती के आंचल में,
तारों की लडियां बन झलके,
प्रकृति की यह अनुपम छंटा,
आंखों को रोशन कर डाली ।
कुदरत का यह प्यारा संगम,
धरती वर्षा वृक्षों का अनुपम ।

