प्रजातंत्र का प्रचारतंत्र

का आया ऐसा दौर,

सत्ता उसको ही मिलेगी

प्रचारतंत्र पुरजोर,

बैनर पोस्टर होर्डिंग मीडिया सबकी

कट रही चांदी भाजपा मोदी जी की

धुन में छिप गए नेहरू, गांधी

चल रही प्रचारतंत्र की आंधी ।

पैसा पानी बन बह गया जनता खाली हाथ

भूख गरीबी बढ़ रही शासक हैं बिंदास,

अब तो राम जी आपकी ही है आस,

दिखाओ रामराज्य का विश्वास ।।