फूलों से खुशबू, पेड़ों से हरियाली,

सूरज से प्रकाश, बादलों से वर्षा,

नदियों से बहना, सागर से थमना,

पहाड़ों से अटल अविचल रहना,

पक्षियों से कलरव और उड़ान ,

प्रकृति के सभी जड़ चेतन मानव

जीवन को संदेश देते हैं,

प्रकृति बिना किसी भेदभाव स्वार्थ के

हमें बस जीवन जीने का साध्य देती है

संभवतः अगर प्रकृति की यह सब रचना

उपलब्ध ना हो तो मानव जीवन की कल्पना

ही नहीं की जा सकती है ।।