उपवन में खिले रंग बिरंगे फूलों,
की सुगंध से मन खुश हो जाता है,
क्या हर फूलों को भगवान के,
गले में शोभा बनना होता है,
नहीं सबके नियत में नहीं होता है,
कुछ फूलों को शहीदों के मजारों,
की नियत होती है, तो कुछ फूलों,
को मुरझाकर जमींन पर गिर जाना,
सबकी नियत और प्रारब्ध अलग,
होता है ।
कोई आवश्यक नहीं एक ही शाखा,
के सब फूलों को भगवान के गले की,
शोभा बनना है ।
सबकी नियत और भाग्य अलग है,
कोई हार बनकर सुशोभित होता है,
धरती पर गिरकर जमींदोज हो जाता है ।
यही नियति है यही प्रारब्ध है ।।


