फूल खिला है गुलशन गुलशन
फिजा में खुशबू आए छन छन
जीवन में उत्साह भरा है
इंद्रधनुषी संसार भरा है
भौरों की गुन गुन सुन सुन ।
रंग बिरंगे हर रंगों में जीवन के सब छंदों में
कविता के स्वर लहरी
आलोक बन आशाओं की कलियां
रंग बिरंगे फूलों की डालियां
मंडराते भौरों की गुन गुन
फिजा में खुशबू आए छन छन ।।

