सबसे खूबसूरत फूल है गुलाब

जिसके डंठल में कांटे ही कांटे जनाब

थोड़ा भी ध्यान हट जाए तो चुभ जाते हे

ये शूल,

जिस्म से निकल जाता है खून,

फिर जीवन की खूबसूरती में सुख दुख

भी साथ साथ,

एक दूसरे के बिना जीवन सफर उदास,

ईश्वर ने दिया है जीवन कांटों से निकलकर

जीवन को जियो

मंजिल तक पहुंचने के लिए दर्द को पियो,

फिर मिलेगी खुशबू जीवन के रंग की

जीत की खुशी में हर पल उमंग की,

कांटो से खेलने से फूल की खुशबू का एहसास

जीवन का बस यही गणित यही सफलता का राज ।।