फिर से मिट जाएंगी ये दुश्वारियां
फिर से इस सूखी बगिया में बहार आएगी
हरे भरे पत्तियों और कलियों से
रंग बिरंगे फूल की खुशबू से
फिजा महक जायेगी,
फिर से भौंरे हर कली फूलों पर मंडराएंगे
मधुमक्खियां रस पीने के लिए
इस गुलशन में मडराएंगी,
हर पेड़ों हर शाखाओं से नवजीवन
को खुशबू आयेगी ।।

