जीवन में रंग खुशियों का इजहार
होली मैं सबके चेहरों पर रंगो की फुहार
विभिन्न रंगों से फिजा भी रंगीन हो गई
आज होली में खुशियां रंगीन हो गई,
सबके चेहरों पर मुस्कान की कली खिल गई
मायूसियों की छाया विलुप्त हो गई
खुशरंग चेहरे सुकून से रोशन हुए
जैसे जीवन में रंगों की फुहार मिल गई ।
कुछ पल ही सही जीवन यौवन भरा
सारे चेहरों पर मुस्कान का चांद खिला
नई आशा उमंगों में सराबोर है
जैसे जीवन में आशाओं का बढ़ा सिलसिला ।।

