फिजा में घुली अजब सी बेचैनी है
मायूसी उदासी छाई घनी है,
ना मुस्कान किसी के होठों पर दिखती
चारों तरफ एक अलग खलबली है ।
हर तबके के मन में एक विरोध का धुंआ
अपने अपने विचारों से करते दुआ
अब राहत हमें दो सुनो हमारी गुजारिश
हम देशवासी राष्ट्रभक्त हममें ना कोई बदनुमा ।।

