तुम चलो तो सही

फासले कम होते जाएंगे

सफर कितना भी लंबा हो

मंजिल की दूरियां कम हो जाएंगी ।

उम्मीद की डोर से खुद को मरहूम ना करो

उम्मीद ही वो चिराग है

जिसकी रोशनी मद्धिम ही सही

पर प्रकाश देता है

जीवन में हार नहीं

जीत जाने का एहसास देता है ।।