मैं तो मस्त फकीरी में
दुनिया व्यस्त अमीरी में
नहीं चाहिए दौलत गाड़ी
सरकारी अपनी है सवारी
अपनी पूंजी जनता की जी हुजूरी में
मैं तो मस्त फकीरी में,
दुनिया व्यस्त अमीरी में ।
आगे पीछे ना मेरे कोई
भ्रष्टाचार ना मुझसे होई
ईमानदारी मेहनत अपनी
जनता सेवा जीवन भर करनी
अपनी सत्ता केवल गांधीगिरी में
मैं तो मस्त फकीरी में
दुनिया व्यस्त अमीरी में ।।

