पेड़ से जब फूल गिरते हैं तो

पेड़ गमगीन नहीं होता

वह नियति मानकर

फूलों के नव निर्माण में व्यस्त

हो जाता है ।

जीवन के जो पल बीत गए हैं

उनको सोच कर परेशान होने से बेहतर है

जो अब कर सकते हैं

उन पर ध्यान दें तो श्रेयस्कर है ।

क्योंकि यही जीवन है

और यही नियति का चक्र ।।