क्यों पत्थरों से घायल करते हो,

इस देश की आत्मा पर चोट करते हो,

हमारे बीच क्या ऐसा हो गया,

पत्थर बाजी का सिलसिला आम हो गया,

खुद से खुद को चोट पहुंचाते हो,

तनिक भी नहीं घबराते हो,

अगर लहू बहेगा तो हिंदुस्तान की अवाम का,

ना किसी हिंदू या मुसलमान का ,

पत्थरों से सियासत को मत तोलो भाई,

इस देश का भाई चारा ही देश की

लोकतंत्र की गाढ़ी कमाई ।।